अक्षय तृतीया पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने की आंवला पूजन, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

कटनी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गांधी गंज स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महिलाओं ने परंपरागत रीति से आंवला पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में श्रीमती मीना पांडे, श्रीमती शशि कला पांडे, श्रीमती रमा पांडे, श्रीमती अर्चना पांडे, अंजली पांडे, श्रीमती शोभा रानी, श्रीमती रेखा गुप्ता, मनीता अग्रवाल, आरती साहू, विनीता बर्मन, अनुसूया टीपा सहित अनेक महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया।
पूजन उपरांत सभी महिलाओं ने प्रसाद वितरण किया और स्वयं प्रसाद ग्रहण कर भगवान सिद्धेश्वर महादेव से परिवार के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा, भजन और आरती के साथ महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा संपन्न की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)