*बड़वारा पुलिस ने किया अंतर्जिला डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया डीजल व वाहन जप्त*

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय  उषा राय के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने अंतरजिला स्तर पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।घटना का संक्षिप्त विवरण  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.11.2025 को फरियादी अजीत यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 26 साल निवासी नन्हवारा सेझा रिपोर्ट लेख कराया कि मै ग्राम जैतपुर उमरिया का रहने वाला हूँ ड्राईवरी का काम करता हूँ दिनांक 03/11/25 को मै ट्रक क्र. एमपी 21एच1111 को लेकर गोटउदे माईंस से पत्थर लेकर ग्राम नन्हवारा सेझा माँ शारदा फैक्ट्री मे खाली करने करीब रात 1/40 बजे आया था रात अधिक हो जाने से माँ शारदा फैक्ट्री का गेट बन्द हो जाने से गाडी अन्दर जाकर खाली नही हो पाई थी जो मै अपना ट्रक माँ शारदा फैक्ट्री के गेट के सामने खडी कर करीब रात 02/00 बजे अन्दर सो गया था जब मै सुबह 06/30 बजे सो कर उठा तो देखा कि मेरे ट्रक के डीजल टैंक की जाली टूटी हुई थी पास मे जाकर देखा तो मेरे ट्रक के डीजल टैंक मे डीजल नही था कोई अज्ञात चोर रात को डीजल 125 लीटर कीमती 11,500/- रुपये चोरी कर लिया है की रिपोर्ट पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया । मामले के अज्ञात आरोपी गणों की पूर्व से डीजल चोरी में लिप्त संदेहियों की मुखबिरों एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पता तलास की गई जिनमें 01. शुभम लोनी पिता राजेश लोनी उम्र 23 साल निवासी लोढ़ा थाना कोतवाली उमरिया, 02. आशीष चौधरी पिता रामजीलाल चौधरी उम्र 21 साल निवासी ग्राम स्लीमनाबाद थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी, 03. लाल सिंह पिता वीरभान सिंह उम्र 56 साल निवासी ग्राम अखड़ार थाना चंदिया जिला उमरिया से पूंछतांछ की गई जिन्होने बताया कि रोड किनारे सुनसान स्थानों पर रात्रि में खड़े वाहनों के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर घटना को अजाम देते थे एवं चार पहिया वाहन में ले जाकर आरोपी लाल सिंह निवासी अखड़ार के घर जाकर कम दामों में बेच देते थे । उक्त आरोपीगणों से चोरी गया डीजल एवं चोरी में उपयोग चार पहिया जप्त किया जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, प्रधान आरक्षक पवनराज, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक संतोष यादव एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)