कटनी ।ग्राम कैलवारा खुर्द में स्थित भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी के मंदिर में श्री राजगुरु आचार्य आश्रम के श्री श्री 1008 डॉक्टर बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज जी के सानिध्य में जिले के समस्त शिष्यों की एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्री गुरुदेव स्वामी जी महराज ने सभी शिष्यों की सहमति से जबलपुर कटनी बायपास में आश्रम की भूमि पर बनने वाले मंदिर एवं आश्रम के निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया की उक्त भूमि पर बनने वाले आश्रम का नाम श्री नारायण आश्रम रखा जाएगा इसके निर्माण से संबंधित संचालन समिति का नाम संकर्षण सेवा समिति रखा गया ।जिसमें समिति के श्री राजगुरु आचार्य आश्रम नयागांव चित्रकूट के तत्वाधान में कटनी जबलपुर बाईपास पर स्थित आश्रम की भूमि पर श्री संकर्षण सेवा समिति श्री नारायण आश्रम का निर्माण कार्य करेगी। समिति इस प्रकार से है संरक्षक श्री विनोद मिश्रा,अध्यक्ष श्री 1008स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज,उपाध्यक्ष प्रीतेश बिलैया,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन सहसंयोजक राजेश तिवारी,संयोजक रामचंद्र झुडेले, सचिव निर्मल ताम्रकार,सहसचिव चंद्रिका प्रसाद गर्ग, मीडिया प्रभारी हितेश बिलैया,निर्माण समिति वीरेन्द्र मैनी बिट्टू ,सुनील द्विवेदी,विपिन दुबे,मंदिर व्यवस्था समिति भरत तिवारी,विष्णु दुबे,अमित शुक्ला,प्रमोद दुबे,संदीप दुबे,प्रचार प्रसार व्यवस्था,धन प्रबंधन समिति श्रीकांत दुबे, मनोज तिवारी,विजय ठाकुर, बब्लू गौतम,ललित सोनी,गिरीश सरावगी,नारायण अग्रवाल,अनिल बिलथरिया,केशव पाठक,उमेश नोगरहिया,तीरथ साहू,मोहन अग्रवाल अमित सोनी,भूषण पाठक एवं अन्य शिष्य मंडल।बैठक में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही सभी सदस्यों में आश्रम निर्माण के लिए बढ़चढ़ कर सहयोग दिया। निर्माण समिति से मिली जानकारी के अनुसार शीघ्र ही स्वामी जी से भूमि पूजन की तिथि का निर्धारण होगा भूमि पूजन के साथ ही आश्रम का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।आज का बैठक में श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर के पुजारी श्री सुरेंद्र दुबे के साथ ही मुन्ना लाल बिलैया,केशव पाठक, रामू दुबे,नीरज दुबे,मोनू दुबे,वीरेन्द्र चौबे,चंद्रिका चौबे,संत चौबे,महंत चौबे,अनुराग निखरा,संतोष निखरा,कृष्ण कुमार निखरा,शुभम जार,,सुरेंद्र दुबे,सुरेन्द्र मोहन मिश्रा ,जगदीश नौग्रहिया,अजय तिवारी,बाबा तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी,आशीष दुबे एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं शिष्यों के उपस्थिति रही। अंत में आचार्य आश्रम से आए सुनील शास्त्री जी एवं भूपेश शास्त्री जी ने सभी का आभार के साथ ही बैठक का समापन किया।
*श्री संकर्षण सेवा समिति करेगी श्री नारायण आश्रम के निर्माण का कार्य :- श्री श्री 1008 डॉ.बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज*

