*उमरियापान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ड्रेनेज सुधार कार्य तेजी से जारी कलेक्टर ने उमरियापान भ्रमण के दौरान लिया कार्य की प्रगति का जायजा*

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उमरियापान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जल निकासी की सुगम व्यवस्था बनाने का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।बीते शनिवार को उमरियापान के भ्रमण पर पहुंचे कलेक्टर श्री तिवारी ने सबसे पहले अस्पताल ड्रेनेज व्यवस्था सुधार कार्य की मौजूदा प्रगति के बारे में जानकारी ली। विदित हो कि कलेक्टर तिवारी ने बीते 16 अक्टूबर को अपने उमरियापान प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने कलेक्टर आशीष तिवारी को अस्पताल परिसर की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने और पानी की व्यवस्थित निकासी न होने की वजह से विशेष कर बरसात के मौसम में जल भराव होने से कीचड़ हो जाने की वजह से यहां आने वाले मरीजों और परिजनों को होने वाली असुविधाओं की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया था। जिस पर कलेक्टर ने त्वरित रूप से मौके पर मौजूद जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री यजुवेंद्र कोरी को यहां की ड्रेनेज व्यवस्था सुधरवाने नाली निर्माण आदि कार्य करवाने के निर्देश दिए थे। अभी बीते शनिवार को भ्रमण पर उमरियापान पहुंचते ही कलेक्टर आशीष तिवारी ने सबसे पहले अस्पताल ड्रेनेज व्यवस्था सुधार कार्य की प्रगति के बारे में पूछताछ किया और इसके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बी एम ओ डाक्टर बीके प्रसाद ने बताया कि कलेक्टर सर के निर्देश पर कार्य जारी है। इसके लिए नाली खोदकर पाइप बिछाकर इसे मुख्य नाली से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं सीईओ श्री कोरी ने बताया कि नाली की खुदाई पूरी हो चुकी है,4-5 दिनों के भीतर ही पाइप बिछाने का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)