*रविवार को भी जारी रहीं हेल्पडेस्क की सेवाएँ मतदाताओं की गणना प्रपत्र सम्बन्धी शंकाओं व समस्याओं का आसानी से हुआ निराकरण*

कटनी। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सुविधा की गणना प्रपत्र भरने संबंधी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम की हेल्पडेस्क सेवाएं रविवार के अवकाश दिवस पर भी पूर्ण सक्रियता के साथ संचालित रहीं। निगम प्रशासन की इस सतत पहल ने नागरिकों को अत्यधिक राहत प्रदान की।

निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालय में स्थापित हेल्पडेस्क पर तैनात कर्मियों ने उत्कृष्ट समर्पण और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एस.आई.आर. गणना प्रपत्र भरवाने में मतदाताओं को संपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कर्मचारियों ने प्रत्येक नागरिक का मार्गदर्शन कर उनके प्रपत्रों को शुद्ध, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रूप से भरवाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

निगम प्रशासन का यह प्रयास मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)