*सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ 25 नवंबर को, जिला कार्यालय में हुआ पोस्टर का विमोचन केंद्रीय मंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद विधायकों की उपस्थिति में होगा भव्य आयोजन,अंतराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया भी होंगे शामिल*

कटनी। सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ से पहले नगर में उत्साह का माहौल तेज़ हो गया है। आज रविवार को भाजपा जिला कार्यालय परिसर से महोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए प्रचार वाहनों को भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले भर में महोत्सव की जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से इन वाहनों को विभिन्न प्रमुख मार्गों व वार्डों में भेजा गया है। साथ ही सांसद खेल महोत्सव का आधिकारिक पोस्टर भी विमोचित किया गया। आगामी 25 नवंबर को कटनी के दीनदयाल खेल परिसर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। इस आयोजन में अंतराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया भी शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपक टण्डन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के एल मुरूगन होंगे। जबकि अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री  उदय प्रताप सिंह करेंगे। खेल महोत्सव का भव्य आगाज खजुराहो कटनी सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के संयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री  दिलीप अहिरवार तथा अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया भी उपस्थित रहेंगे। वहीं विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक मुड़वारा  संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक  प्रणय पाण्डे , सहित  बृजेन्द्र प्रताप सिंह, श्री प्रहलाद लोधी,  राजेश वर्मा , महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष  मनीष पाठक, जिलाध्यक्ष गण श्री दीपक टंडन , चन्द्रभान सिंह गौतम,  बृजेन्द्र मिश्रा (डब्बू) भी मौजूद रहेंगे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें महोत्सव की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, तथा जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सांसद खेल महोत्सव का आधिकारिक पोस्टर भी विमोचित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन सोनी ने कहा कि कटनी के लिए यह बड़ा गौरव का अवसर है कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ यहां से हो रहा है। उन्होंने कहा कि “यह महोत्सव जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा मंच सिद्ध होगा। हमें सामूहिक रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाना है।”

जिले में लगातार बढ़ते उत्साह के बीच अब सभी की निगाहें 25 नवंबर को होने वाले भव्य शुभारंभ पर टिकी हैं, जहां हजारों खिलाड़ियों और नागरिकों की उपस्थिति में यह भव्य आयोजन शुरू होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)