फोनपे के माध्यम से धोखाधडी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार*

पुलिस अधीक्षक  कटनी द्वारा अवैध कार्य एवं लोगो के साथ धोखाधड़ी कर लाभ अर्जित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में  अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक  कटनी के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद  आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा के नेतृत्व में दिनांक 19.06.25 को फोनपे / गूगलपे के माध्यम से धोखाधड़ी कर अवैध लाभ करने वाले 03 आरोपियों को गिरफतार किया गया।

*घटना का विवरण* दिनांक 19.06.25 को प्रार्थी रवीन्द्र काछी पिता कोदूलाल काछी उम्र 42 साल निवासी ग्राम सिलौडी द्वारा चौकी सिलौडी उपस्थित होकर बताया कि वाहन कंमाक एमपी 17 सीए 1897 से आये तीन लोगो द्वारा फोनपे / गूगलपे के माध्यम से 2000/- रूपेय की धोखाधडी की गई है एंव उसके बगल वाली दुकान के मालिक साहिल यादव के साथ भी आनलाईन पेंमेट का झांसा देकर 1500 रूपये की धोखाधडी की गई है। कि रिपोर्ट अपराध कंमाक 274/25 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस 66डी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर रिपोर्ट को गंभीरता से लेकर तत्वरित कार्यवाही करते हुये कुछ ही घंटो में प्रकरण के तीन आरोपी प्रवीण कुशवाहा, करण कुशवाहा दोनो निवासी जिला रीवा एंव बुद्धीमान कुशवाहा निवासी जिला मउगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया जो आरोपियो से हड़पी गई राशि 3500 रुपए नगदी घटना में प्रयुक्त मोबाईल एंव वाहन कार अल्टो को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका* … थाना प्रभारी ढीमरखेडा मो. शाहिद, सउनि जयंचद

उईके. उनि विष्णुशंकर जायसवाल, प्र.आर अतुल शर्मा, पंकज सिंह आर अजय धुर्वे आर. धर्मवीर सिंह, आर. रामसेवक विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)