कटनी। मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं के तहत जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं राधा-कृष्ण उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में सेक्टर क्रमांक-3, आचार्य विनोबा वार्ड क्रमांक-15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 55, 56 एवं 200 के संयुक्त संयोजन में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में […]
Author: ankush
पिकअप चोरी के कुछ घंटों बाद जंगल से बरामद हुआ 7.50 लाख का वाहन निवार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी
कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन चोरी के मामले में चौकी निवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी गए करीब 7.50 लाख रुपए कीमत के पिकअप वाहन को घटना के कुछ ही घंटों बाद ग्राम बिछिया के जंगल से बरामद कर लिया। हालांकि वाहन चोरी करने वाले आरोपी का अब तक […]
*भाजपा युवा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन के स्वागत में शहर की सड़कों पर उमड़ा युवा जोश ,मुख्य रेलवे स्टेशन से निकली भव्य युवा शौर्य स्वागत यात्रा, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद भाजपा कार्यालय में हुई सम्पन्न*
कटनी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन के स्वागत एवं अभिनंदन में मंगलवार को शहर में भव्य युवा शौर्य स्वागत यात्रा निकाली गई। मुख्य रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पार्टी के झंडों और कार्यकर्ताओं […]
*प्रधानमंत्री आवास योजना के 102 हितग्राहियों को से मिला अपना आशियाना प्रेमनगर में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया से हुआ आवास आवंटन, महापौर श्रीमती सूरी की गरिमामय उपस्थिति में हितग्राहियों को सौंपे गए आवंटन पत्र आवंटित आवास में गृह प्रवेश, खुशी से खिले हितग्राहियों के चेहरे,जताया आभार*
कटनी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने पक्के घर का लंबे समय से इंतजार कर रहे 102 पात्र हितग्राहियों के लिए बुधवार का दिन खुशियों से भरा रहा। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक के अंतर्गत प्रेमनगर बस्ती में निर्मित 102 आवासों का पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन […]
*स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर निगम सख्त, 5400 रूपये का किया स्पॉट फाइन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज के उल्लंघन पर निगम की कार्रवाई प्रतिष्ठान संचालकों को दी डस्टबिन रखने की समझाइश*
कटनी – स्वच्छ एवं सुंदर शहर और स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छता नियमों के पालन को लेकर प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर मंगलवार शाम स्वास्थ्य शाखा की टीम द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में निरीक्षण के दौरान स्वच्छता […]
लूट के बाद फरियादी को धमकाने बमबारी, 48 घंटे में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार आदतन आरोपी अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार के खिलाफ दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक संगीन मामले, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
कटनी। लूट की वारदात के बाद फरियादी को पुलिस में रिपोर्ट करने से रोकने और भयभीत करने के उद्देश्य से बमबारी करने के मामले में रंगनाथ नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदतन अपराधी अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार […]
*कटनी नगर निगम में आयोजित हुई साप्ताहिक ‘महापौर जनसुनवाई’ महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों की सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश*
कटनी-नगर निगम कार्यालय में मंगलवार, 8 सितंबर को साप्ताहिक ‘महापौर जनसुनवाई’ का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में शहर के सभी वार्डों से आए नागरिक अपनी मूलभूत समस्याओं, शिकायतों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर पहुंचे। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी […]
शंभू होलिका उत्सव समिति ने किया ददीकांडो महोत्सव का आयोजन
कटनी – नयी बस्ती संतनगर स्थित शंभू होलिका उत्सव समिति द्वारा ददीकांडो महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में […]
विद्युत तार की चपेट में युवक की मौत, 20 लाख मुआवजे की मांग युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने परिजनों से की मुलाकात, विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम घंघरी खुर्द में झूलते विद्युत तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय सुंदर पटेल की हुई दर्दनाक मौत के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। […]
कच्ची शराब के ठिकानों पर विजयराघवगढ़ पुलिस की दबिश, एक लाख का महुआ लाहन नष्ट
कटनी/विजयराघवगढ़। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विजयराघवगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बरहटा, गोइन्द्रा और नड़ेरी में दबिश दी। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा […]

