कटनी। पुरानी रंजिश के चलते डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला कर सोने की चेन लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्ष द्विवेदी उर्फ लल्ला पंडित को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फरियादी की लूटी गई सोने की चेन, वारदात में […]
Category: कटनी
रॉबर्ट लाइन में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार 900 रुपये नकद जब्त ताश के 52 पत्तों के साथ माधवनगर पुलिस ने की कार्रवाई, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
कटनी। शहर में जुआ खेलने वालों के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और 25 हजार 900 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी […]
सफाई व्यवस्था और आवारा पशुओं के नियंत्रण में लापरवाही, निगमायुक्त ने सफाई संरक्षक को किया निलंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित रहने और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई, खिरहनी उपकार्यालय में किया गया संबद्ध
कटनी। नगर निगम की सफाई व्यवस्था, आवारा पशुओं के नियंत्रण और नागरिकों की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना निगम कर्मचारी को भारी पड़ गया। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कार्यों में उदासीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए सफाई संरक्षक दीपक मलिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर […]
शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, बड़वारा पुलिस ने ट्रेलर और पिकअप किए जब्त ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि, दोनों चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
कटनी। सड़क सुरक्षा को लेकर बड़वारा पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में ट्रेलर और पिकअप चलाते हुए दोनों चालकों को पकड़ा। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस […]
पीजी परीक्षा परिणाम में बदलाव के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका प्राचार्य कक्ष में जलाईं खराब परीक्षा परिणामों की प्रतियां, पुलिस ने चार नेताओं को गिरफ्तार कर एनकेजे थाने पहुंचाया
कटनी। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाओं के परिणाम में किए गए बदलाव के विरोध में एनएसयूआई कटनी ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय खटिक की उपस्थिति में छात्र नेता अभिषेक प्यासी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर पहले खराब परीक्षा परिणामों की प्रतियां जलाईं। इसके बाद […]
जनसुनवाई में महापौर प्रीति सूरी ने दिखाई सख्ती, लंबित शिकायतों पर अधिकारियों से मांगा जवाब एक-एक प्रकरण की समीक्षा कर दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश, आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी देना भी होगा अनिवार्य
कटनी। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और स्थायी निराकरण को लेकर नगर निगम प्रशासन गंभीर नजर आया। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को एक-एक कर सुना गया। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान केवल […]
स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को अनुमति देने से पहले सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की मांग स्वदेशी जागरण मंच ने राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा संरक्षण और तकनीकी आत्मनिर्भरता को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कटनी। राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा संरक्षण और स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर स्वदेशी जागरण मंच, जिला कटनी द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से स्टारलिंक की व्यावसायिक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा को अनुमति देने से पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से समीक्षा किए जाने […]
खदान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, गोताखोरों की मदद से निकालने का प्रयास जारी रंगनाथ थाना क्षेत्र में घटना से मचा हड़कंप, मृतक की शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी
कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खदान में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खदान में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खदान में शव मिलने की सूचना पर पुलिस […]
अग्रसेन जयंती महोत्सव के सप्तम दिवस पर फैशन शो और सम्मान समारोह का आयोजन 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले दंपतियों का हुआ सम्मान, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार
कटनी। अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल कटनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के सप्तम दिवस विभिन्न सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोहों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैशन शो, वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले दंपतियों का सम्मान, विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण एवं आकर्षक नृत्य नाटिका की […]
कालका मंदिर के पास स्कूटी सवार पर पत्थर से हमला, सोने की चेन लूटी जालपा मंदिर रोड पर वारदात से मचा हड़कंप, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; आरोपी की तलाश की मांग
कटनी। शहर के जालपा वार्ड स्थित जालपा मंदिर रोड पर कालका मंदिर के समीप बीती रात एक व्यक्ति पर हमला कर सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। स्कूटी से जा रहे किशोर कचेर पर अज्ञात युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर […]

