रॉबर्ट लाइन में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार 900 रुपये नकद जब्त ताश के 52 पत्तों के साथ माधवनगर पुलिस ने की कार्रवाई, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

कटनी। शहर में जुआ खेलने वालों के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और 25 हजार 900 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को थाना माधवनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रॉबर्ट लाइन क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों में सुनील मूलजानी पिता चंद्रलाल मूलजानी, उम्र 46 वर्ष, निवासी हॉस्पिटल लाइन माधवनगर, वीरेन्द्र नामदेव पिता जुमरामल नामदेव, उम्र 44 वर्ष, निवासी खैबर लाइन माधवनगर तथा राजेश लखानी पिता बच्चूमल लखानी, उम्र 44 वर्ष, निवासी समदड़िया कॉलोनी माधवनगर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 25 हजार 900 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अजित सिंह, आरक्षक मणि सिंह, लोकेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, रणविजय यादव एवं नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
माधवनगर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)