कालका मंदिर के पास स्कूटी सवार पर पत्थर से हमला, सोने की चेन लूटी जालपा मंदिर रोड पर वारदात से मचा हड़कंप, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; आरोपी की तलाश की मांग

कटनी। शहर के जालपा वार्ड स्थित जालपा मंदिर रोड पर कालका मंदिर के समीप बीती रात एक व्यक्ति पर हमला कर सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। स्कूटी से जा रहे किशोर कचेर पर अज्ञात युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना में घायल किशोर कचेर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्थर से हमला कर छीनी चेन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर कचेर स्कूटी से जालपा मंदिर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान कालका मंदिर के समीप एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोककर चेहरे पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह घायल हो गए। इसी बीच आरोपी उनके गले में पहनी सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद घायल के पुत्र अंस तोमर ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय रहवासियों में आक्रोश है। शहर के मार्ग पर इस तरह हमला कर लूट की वारदात होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान करने तथा उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)