महापौर जनसुनवाई में सीधे रख सकेंगे शहरवासी अपनी समस्याएं 27 अक्टूबर को नगर निगम में होगा आयोजन, सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सुनी जाएंगी शिकायतें

कटनी। शहरवासियों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 27 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस जनसुनवाई में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगी।
जनसुनवाई के दौरान नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याओं से संबंधित आवेदन महापौर के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और इस पहल का लाभ उठाएं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)