शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, बड़वारा पुलिस ने ट्रेलर और पिकअप किए जब्त ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि, दोनों चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

कटनी। सड़क सुरक्षा को लेकर बड़वारा पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में ट्रेलर और पिकअप चलाते हुए दोनों चालकों को पकड़ा। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। साथ ही चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में पेश किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को बड़वारा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिकअप क्रमांक MP 35 ZD 8050 एवं ट्रेलर क्रमांक MP 65 ZB 6635 को रोककर उनके चालकों की जांच की गई। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण करने पर दोनों चालकों के शराब सेवन की पुष्टि हुई।
पुलिस ने ट्रेलर चालक विनोद विश्वकर्मा पिता होरीलाल विश्वकर्मा, उम्र 47 वर्ष, निवासी बिजुरी, जिला अनूपपुर तथा पिकअप चालक अरविंद सिंह पिता खिलावन सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कड़ना, जिला पन्ना के विरुद्ध कार्रवाई की।
शराब के नशे में वाहन चलाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण तैयार कर निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक अरुण तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)