रामकृष्ण परमहंस वार्ड में 55.61 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, कन्याओं के शुभ हस्तों से हुआ शुभारंभ महापौर प्रीति सूरी बोलीं— कटनी का हर नागरिक मेरा परिवार, समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध

कटनी। जनता से किए वादों को पूरा करने और शहर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में नगर निगम द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामकृष्ण परमहंस वार्ड में शुक्रवार को लगभग 55 लाख 61 हजार रुपये की लागत से होने वाले चार विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कन्याओं के शुभ हस्तों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सुरेंद्र गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना सरावगी, पार्षद वंदना यादव एवं रेखा तिवारी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कैशलेश मिश्रा सहित मातृशक्तियां एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
चार विकास कार्यों पर खर्च होंगे 55.61 लाख रुपये
भूमिपूजन के अंतर्गत मंगलनगर में पुलिया के पास लगभग 20 लाख 49 हजार रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं, मुस्लिम बस्ती में लगभग 14 लाख 17 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इसी तरह मस्जिद के पास विभिन्न स्थानों पर लगभग 5 लाख 33 हजार रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग से लालजी शर्मा के घर तक एवं अन्य स्थानों पर लगभग 15 लाख 62 हजार रुपये की लागत से डब्ल्यूबीएम सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से वार्ड की आंतरिक सड़कों की स्थिति में सुधार होगा और नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
हर वार्ड का समग्र विकास हमारा लक्ष्य : महापौर
इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि कटनी का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है। शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नागरिकों तक पहुंचाना ही नगर निगम का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक वर्ग एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी ने वार्ड में विकास कार्यों के भूमिपूजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों ने भी विकास कार्यों के शुरू होने पर खुशी जाहिर की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)