नेशनल हाईवे में राहगीरों से लूट मामले में कटनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,एक आरोपी एवं 12 संदेही पुलिस हिरासत में पुलिस कप्तान के निर्देशन में गठित 15 टीमों की संदिग्ध पारधियों के डेरे पर कटनी पुलिस की रेड, 215 अधिकारी कर्मचारियों ने पारधियो की ठिकानों पर दी दबिश, रात्रि में पारधी क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील।

कटनी।। हाल ही में प्राप्त शिकायतों के अनुसार, कुछ आपराधिक तत्व एनएच-30 पर आने-जाने वाले से यात्रियों से लूटपाट, विवाद एवं अभद्रता कर रहे थे। साथ ही, रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी झगड़ा, अवैध गतिविधियाँ और शांति व्यवस्था में खलल जैसी घटनाएं सामने आ रही थीं। इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिले में हाल ही में नेशनल हाईवे में हो रहे अपराधों में अंकुश लगाने तथा वारदातों को बेनकाब करने हेतु गत रात्रि कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कप्तान द्वारा गठित 15 टीमों ने पारधियों की डेरो में दबिश दी। पारदी क्षेत्र की कटनी पुलिस के 215 पुलिस जवानों द्वारा चारों ओर से घेराबंदी की। क्षेत्र में हर गतिविधि पर ड्रोन की चार टीमों द्वारा सतत निगरानी रखी गई। थाना प्रभारियो सहित गठित टीमों ने पारदी क्षेत्र ग्राम हरदुआ, खिरहनी, बहिरघटा, चपना, दरोडी, धौरा, छिदिया टोला, हीरापुर में एक साथ दबिश दी जिससे क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। कार्यवाही के दौरान 01 आरोपी एवं 12 संदेहियों को पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से अपराधों में प्रयुक्त होने वाली 20 नग धारदार चाकू, छुरा, लूट एवं ठगी में प्रयोग किया जाने वाला 190 फर्जी गोल्ड बिस्किट, गांजा की तस्करी में उपयोग होने वाला 15 किलो अवैध गांजा, एवं 26 लग्जरी रेसर मोटरसाइ‌किल बरामद की गई है। आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है।
इस अभियान में कटनी पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विशेष रूप से निम्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने उल्लेखनीय योगदान दिया :
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी विजयराघवगढ विरेन्द्र धार्वे, एसडीओपी स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला राजेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली अजय सिंह, थाना प्रभारी माधवनगर अभिषेक चौबे, थाना प्रभारी रंगनाथनगर नवीन नामदेव, थाना प्रभारी एनकेजे अनिल यादव, थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखिलेश दाहिया, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ रितेश शर्मा, थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र सिंह यादव, थाना प्रभारी बडवारा केके पटेल, थाना प्रभारी कैमोर अरविंद चौबे एवं उनके थानो का स्टाफ, रक्षित केन्द्र से रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, निरीक्षक अनूप सिंह, निरीक्षक आशीष शर्मा, निरीक्षक मोहिनी परस्ते, शहर के चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केन्द्र की टीमो की सराहनीय भूमिका रही । कटनी पुलिस का यह अभियान शहर एवं नेशनल हाईवे में राहगीरो की सुरक्षा, शांति एवं सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। भविष्य में भी इस प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन कार्रवाई और सतर्क निगरानी जारी रहेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)