रोहित हत्याकांड: पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार एक फरार, पुराने विवाद को लेकर की थी युवक की हत्या कटनी।। रोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 20

जून की रात्रि 8:30-9:00 बजे उपनागरीय क्षेत्र माधवनगर में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें रोहित चंचलानी नाम के युवक की हत्या की गई थी। माधव नगर थाना क्षेत्र के शुभ सिटी कॉलोनी मानसरोवर कालोनी निवासी 27 वर्षीय रोहित चंचलानी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक मोटवानी, महेश आडवाणी एवं अजय पोपटानी के तौरा पर हुई है। इस मामले का एक अन्य आरोपी मोहित धामेचा अभी फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस व्दारा थाना के अपराध क्रमांक 668/25 धारा- 296, 115(2), 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध होने से मामले के माधवनगर उपनगरीय क्षेत्र के मारपीट वसूली आदि आतंक का पर्याय बने आकाश पोपटानी पिता प्रकाशचंद पोपटानी 33 वर्ष निवासी-कैरिन लाईन माधवनगर , दीपक मोटवानी पिता सुरेश कुमार मोटवानी 30 वर्ष निवासी-राबर्ट लाईन थाना माधवनगर , महेश कुमार आडवानी पिता गुलाबराय आडवानी उम्र-30 वर्ष निवासी- राबर्ट लाईन थाना माधवनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया
इस संबंध मे माधवनगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि 20 जून की रात्रि 8:30-9:00 बजे उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि
रोहित चंचलानी सहित दूसरे पक्ष के एक युवक को झगड़े में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पर से दोनों की हालत गंभीर होनें पर जबलपुर
रिफर किया गया जहाँ पर उपचार के दौरान
इसमें रोहित की मौत हो गई थी हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गईं जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गईं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)