मूंगा बाई कालोनी वार्ड में एक वर्षों में सड़क का नहीं पता,जमीनी हकीकत सरकार के विकास के दावे को साबित कर रही खोखला परेशान वार्डवासियों नें किया प्रदर्शन…..देखे क्या कहाँ प्रदर्शनकारियों नें…..

कटनी।। विकास की पहचान वहां की सड़कों से होती है लेकिन आज भी कई वार्ड ऐसे जहां के स्थानीय निवासियों को शासन-प्रशासन से सड़क की दरकार बनी हुई है। नगर निगम सीमा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 मूंगा बाई कालोनी वार्ड के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। पिछले दिनों हुई बारिश ने वार्डवासियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। वार्ड में रेलवे के अधीन सड़क का पता ही नहीं चल रहा। जरा सी बारिश में वार्ड जलमग्न हो जाता है। गली में पानी एकत्रित होने से रेलवे के अधीन मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। मुख्य मार्ग की तो आधी सड़क जर्जर हो चुकी है। बाइक सवार आवागमन करतें समय अक्सर लोग गिरकर चोटिल होते हैं। वार्डवासियों ने बताया कि बारिश का मौसम वार्ड के लोगों के लिए मुसीबत भरा होता है। रेलवे के द्वारा 1 वर्ष से केवल तारीख के बाद तारीख बस दी जाती हैं
लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया बारिश में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। प्रदर्शन कर रहें वार्डवासियों नें आरोप लगाया कि कई बार रेलवे के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जहां की कीचड़ से गड्डों युक्त पगडंडी युक्त सड़कों को देख कर इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थानीय सरकार सिर्फ विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत सरकार के विकास के दावे को खोखला साबित कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)