अवैध पैकारियों के खिलाफ ज़िला पुलिस की बड़ी कार्रवाई* – *जनहित में चलाया गया ऑपरेशन शिकांजा 2.0

कटनी पुलिस द्वारा जनहित में अवैध शराब पैकरियों के विरुद्ध  ऑपरेशन शिकांजा 2.0 चलाया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।*अभियान के तहत *कुल 39 अवैध पैकरियों पर छापेमारी की गई*शिकंजा अभियान के तहत 8 थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 16 टीमों का किया गया गठन 197.82 लीटर देशी अवैध शराब जब्त की गई। *12.24 लीटर विदेशी अवैध शराब जब्त की गई। *13 लीटर हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त की गई। *कुल 39 अवैध पैकारियो से कुल 249.38 लीटर अवैध शराब कीमती 1,25,910 रुपये जब्ती की गई।**39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। *26.32 लीटर अवैध शराब बनाने की सामाग्री लाहन वगैरहा भी जब्त किया गया  जिले के शहरी थानों एवं ग्रामीण थानों सहित संपूर्ण जिले में अभियान चलाया गया है। 08 थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 16 टीमों का गठन किया जाकर एक साथ सभी अनुभागों में एक साथ दबिश की कार्यवाही की गई । थाना कोतवाली के 09 स्थानो ,माधव नगर में 04 स्थानो, थाना एनकेजे में 04 स्थानो, थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में 02 स्थानो, थाना उमरियापा अंतर्गत 04 स्थानो, थाना ढीमरखेडा में 04 स्थानो पर, थाना वि.गढ में 04 स्थानो पर, थाना बरही में 01 जगह पर, थाना रीठी में 02 जगह पर, थाना बाकल क्षेत्रांतर्गत में 03 अवैध शराब विक्रय की पैकारियो पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान कुल 39 पैकारियो से कुल 249.38 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत 125910 रुपये है की जब्ती की गई। आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। कटनी पुलिस का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा और नागरिको से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या स्थानीय प्रशासन को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।*

*जिला पुलिस-प्रशासन सभी नागरिकों से आग्रह करता है कि वे अवैध शराब के सेवन एवं व्यापार से दूर रहें और इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।*

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)