जलभराव से राहत के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम नंबर 07622-292740 पर किया जा सकता है संपर्क

कटनी। वर्षा ऋतु के दौरान नगर के वार्डों में कही भी जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर वर्षाजल निकासी हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर नगर निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। *जिसका नंबर 07622 – 292740 है।*यह कंट्रेाल रूम 24 घंटे क्रियाशील है। नगर निगम सीमांतर्गत कहीं पर भी जलभराव, की स्थिति निर्मित होने पर नागरिक गण वर्षाजल निकासी हेतु कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते है।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर में हो रही मूसलाधार बारिश को दृष्टिगत रखते हुए आपदा नियंत्रण कंट्रोल रूम के सभी कर्मचारियों को जलभराव से संबंधित प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)