कटनी। जिले में बीते कुछ घंटो से लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगरीय सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई खेतों में पानी भर जाने खेत जलमग्न हो गए है। शहर के मुख्य मार्गों, मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण स्कूलों और कार्यालयों में उपस्थिति भी प्रभावित हुई है। नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई समय पर न किए जाने से जल निकासी की समस्या और गंभीर हो गई है।
प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन दल भी सतर्क mode में हैं, और संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे और भारी बारिश की संभावना जताई है।
लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर, खेत-खलियानों में भरा पानी, शहर तरबतर

