कटनी।कलेक्टर दिलीप कुमार यादव कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सुन रहे लोगों की समस्याएं। कलेक्टर श्री यादव ने अब तक 72 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई का आयोजन अभी जारी है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत,अपर कलेक्टर साधना परस्ते सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद हैं। जिले भर में जनसुनवाई का आयोजन अनुविभाग, तहसील, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी हो रहा है।

