बरही के गल्ला व्यापारी रहस्यमय तरीके शे लापता, बाइक बरही गैरतलाई मार्ग स्थित खजरा नाला के समीप लावारिश हालत में बरामद,कटनी से पहुंची गोताखोर टीम, तलाश कर रहा पुलिस-प्रशासन

कटनी।। बरही के गल्ला व्यापारी शारदा अग्रवाल पिता रामप्रसाद उम्र लगभग 55 वर्ष बीती सुबह 10 बजे रहस्यमय तरीके से
लापता हो गए है, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने थाना बरही पुलिस से की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता शारदा की बाइक बरही गैरतलाई मार्ग स्थित खजरा नाला के समीप पुलिस ने बीती रात लावारिश हालत में बरामद की है। बाइक बरामद होने के बाद किसी अनहोनी के मद्देनजर बरही पुलिस प्रशासन लापता की तलाश करने में जुटी हुई है।
रहस्यमय तरीके से लापता शारदा अग्रवाल की बाइक खजुरा नाला के पास से मिलने के बाद उसकी तलाश में सक्रिय हुई बरही पुलिस मौके पर पहुंचकर हर पहलुओं की पड़ताल करने में जुटी है। कटनी से गोताखोर टीम भी मौके पर पहुंचकर बाणसागर के जलभराव क्षेत्र खजूरा नाला के आस पास सर्चिग अभियान प्रारंभ किया गया है। मौके पर बरही का पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)