कटनी । गीत-संगीत के शौकीनों के लिए 2,अगस्त शनिवार को साऊथ स्टेशन के समीप स्थित बड़ा क्लब बारात भवन में सायं 7 बजे से ” सुर सम्राटों को श्रद्धांजलि” के अंतर्गत आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जायेगा।

कटनी । गीत-संगीत के शौकीनों के लिए 2,अगस्त शनिवार को साऊथ स्टेशन के समीप स्थित बड़ा क्लब बारात भवन में सायं 7 बजे से ” सुर सम्राटों को श्रद्धांजलि” के अंतर्गत आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जायेगा।  विगत एक दशक से भी अधिक समय से कटनी म्युजिकल डेव्हलपमेंट एसोसिएशन के बैनर तले लगातार यह आयोजन होता आ रहा है। कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र कुमार रजक ( सोनू ) के मुताबिक मनोज,मुकेश नौगरहिया के कुशल मार्गदर्शन,मजदूर संघ आ,नि, कटनी, के तत्वावधान तथा शिक्षा रत्न डॉ. पारस जैन एवं जितेंद्र गुप्ता के सहयोग से आयोजित यह भव्य आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम सायं ठीक 7 बजे आरंभ होगा। आयोजन में सुर के सम्राटों के एक से बढ़कर एक मधुर गीत संगीत की प्रस्तुतियां दी जायेंगी।
आयोजन में सुनील लायल, मान सिंह,गणेशन पिल्लई, देवेन्द्र चौधरी,आशीष शर्मा,शैलेन्द्र कुमार रजक (सोनू ) ने समस्त संगीत प्रेमी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार तथा समय पर सादर उपस्थिति प्रदान करके गीत -संगीत का लुत्फ़ उठाने का अनुरोध किया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)