बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करते हुए LNT के कर्मचारी को लगा बिजली तेज झटका, युवक बुरी तरह से झुलसा, हालत नाजुक, इलाज जारी,घटना से मची खलबली

कटनी। कैलवारा फाटक के समीप एलएनटी का एक कर्मचारी काम के दौरान बिजली के तेज करेंट की चपेट मे आने से बुरी तरह से झुलस गया है, घटना के बाद कार्य स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एल एन टी कंपनी द्वारा रेल लाइन व ब्रिज निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारी द्वारा लोहे का पटरा निकाला जा रहा था। ब्रिज निर्माण कार्य के ऊपर से गुजरी मेन लाइन की चपेट में आ जाने से युवक तेज करंट का झटका लगने से झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने किसी तरह गंभीर रूप से घायल को निजी अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाबाघाट निवासी सेम्युअल की सांसे चल रही थी। एमजीएम में उसे उपचार के लिए ले जाया गया। स्थानीय लोगो ने बताया की घटना सुबह लगभग 11:30 बजे की है। कैलवारा रेलवे फाटक के पास एलएनटी कंपनी द्वारा जो रेलवे ब्रिज बनाने का कार्य किया जा रहा है कार्य में लगी लिफ्ट वाहन से कार्य किए जाने के दौरान बाजू से निकली रेलवे की मुख्य लाइन की विद्युत लाइन से लिफ्ट वाहन का संपर्क हो जाने से करंट का विद्युत प्रवाह पूरे ब्रिज में हो गया। जिससे कार्य में लगा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद अधिकारियों में भी आफर तफरी का माहौल मचा हुआ है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)