ब्राह्मण महिला एकता सेवा समिति रामायण मंडली जालपा वार्ड के द्वारा हरियाली तीज का त्योहार सामुदायिक भवन में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

कटनी। ब्राह्मण महिला एकता सेवा समिति रामायण मंडली जालपा वार्ड के द्वारा हरियाली तीज का त्योहार सामुदायिक भवन में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
जिसमें सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज के इष्ट देव परशुराम जी, जगत पिता महादेव एवं बांके बिहारी लाल जी की पूजा पाठ के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि हमारे ब्राह्मण समाज की आदरणीय श्रीमती कल्पना दुबे एवं गीता पाठक जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और हमारे बाल गोपाल जी का झूला महोत्सव की शुरुवात की।
ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शिखा खम्परिया ,एवं रिया खम्परिया  के द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत श्रीफल, सिंगर सामग्री एवं माला पहनाकर किया गया। इसके बाद ब्राह्मण महिलाओं के द्वारा शिव चालीसा और सावन के और झूला महोत्सव के बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए इसके साथी हरियाली सावन सुंदरी एवं सावन के गानों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया।
सावन सुंदरी श्रीमती भारती मुरोटिया और नृत्य प्रतियोगिता में श्रीमती पूजा खम्परिया जी प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन भगवान का प्रसाद वितरण कर किया गया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण रामायण मंडली जालपा वार्ड की अध्यक्ष श्रीमती शिखा खम्परिया, सचिव श्रीमती माही तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रिया खम्परिया एवं सदस्य भावना दुबे, श्वेता पाठक चंद्रकांता शर्मा, पूजा खम्परिया निहारिका शर्मा, मधु त्रिपाठी, संतोषी बडगैया, श्रद्धा पांडे, श्रुति ,सुरभि पांडे,पारुल जी,छवि , गुड्डी दीदी,प्रेमलता खम्परिया, अनामिका तिवारी ,रेनू शुक्ला, रसना शुक्ला , सपना शर्मा, ज्योति दुबे, आरती गौतम ,प्रभा दुबे ,अंजू दुबे, त्रिपाठी दीदी, करिश्मा चौबे, रानू तिवारी रूपाली शर्मा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)