कटनी।। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात शहर के सबसे व्यस्त इलाके चौपाटी में मामूली विवाद में तीन युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर अवस्था में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा है।
यह घटना कोतवाली थाने से महज कुछ कदमों की दूरी पर घटित हुई थी. जहां पुलिस की सक्रियता और गश्त सबसे अधिक मानी जाती है। तीनों आपचारी बालकों नें चौपाटी में हुए विवाद पर गायत्री नगर निवासी रोशन सिंह (23), उत्कर्ष दुबे (22) और विनेश (20) वर्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना इतनी तेज़ थी कि रोशन और उत्कर्ष ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया, जबकि विनेश की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे पहले जिला अस्पताल और फिर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हत्या की वजह दोनों पक्षों में पुराना विवाद माना जा रहा है।
वही यह भी माना जा रहा है कि युवाओं में बढ़ते वर्चस्व की भावना, सोशल मीडिया पर ‘गैंग’ संस्कृति और दिखावे की रील संस्कृति ने उन्हें हिंसा की ओर धकेल दिया है। छोटी-छोटी बातों पर अब बहस नहीं, सीधे चाकू चलाए जा रहे हैं। कटनी में हाल के महीनों में चोरी, लूटपाट, हथियारों का प्रदर्शन और चाकूबाज़ी की घटनाओं में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है।
चौपाटी में हुई हत्या की वारदात के मामले में पुलिस को मिली सफलता, विधि विरुद्ध आपचारी बालकों ने दिया था वारदात को अंजाम

