कटनी। शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के बड़ा हत्याकांड हुआ। भीमराव चौक पानी टंकी के पास तीन हमलावरों ने 24 वर्षीय आदित्य मिश्रा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
*भीमराव चौक पर युवक की चाकुओं से हत्या, हमलावर फरार*

