कटनी।जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। कटनी कलेक्टर के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण संबंधी लंबित पककरण के समाधान की तत्काल मांग की गई है। इसके अलावा मतदाता सूची 2025 के शुद्धिकरण का मुद्दा भी ज्ञापन में उठाया गया है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि 8 मार्च 2019 को राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बड़ा कर 27 प्रतिशत किया गया। इस अध्यादेश को एक छात्रा द्वारा न्यायालय में चुनौती दी गई।परिणाम स्वरुप न्यायालय द्वारा केवल सीमित अंतरिम आदेश दिया गया है। वर्तमान में लगभग 70 याचिकाएं सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है। इनमें से अधिकांश याचिकाएं ओबीसी वर्ग द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दायर की गई है। इसी तरह शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस ने मतदाता सूची 2025 के शुद्धिकरण का मुद्दा भीउठाया है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार एवं राहुल गांधी जी की मंशा अनुसार प्रदेश में मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण होना चाहिए जिससे भविष्य में आने वाले चुनाव में मतदाता सूचियां में किसी भी तरह की अनियमितताएं ना हो सके। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेश जाटव, नीरज पांडे, बिहारी यादव, सुरेश यादव, सतीश राय,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण ने ओबीसी आरक्षण एवं मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन* *कटनी कलेक्ट में किया प्रदर्शन, जमकर लगाए नारे*

