कटनी।कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने गुरुवार की देर शाम कटनी शहर के गणेश चौक पहुंच कर यहां श्री विघ्न-विनाशक गणेश मंदिर में विराजे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का सपरिवार दर्शन- पूजन किया और महाआरती में शामिल हुए।
*कलेक्टर ने सुख और समृद्धि के दाता भगवान* *श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर जिले की खुशहाली* और *समृद्धि के लिए मंगल कामना की*। इसके पूर्व श्री विघ्न-विनाशक गणेश उत्सव समिति गणेश चौक द्वारा कलेक्टर श्री यादव के यहां पहुंचने पर समिति की ओर से ओढ़नी-पट्टा भेंट कर स्वागत किया गया।
कलेक्टर दिलीप यादव ने प्रार्थना की,कि भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी जिलेवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए। गणेश चतुर्थी से स्थापित देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा -आराधना में पूरा जिला ही धर्म,आध्यात्म,आस्था,श्रद्धा और भक्ति में लीन हैं।

