कटनी।विजयराघवगढ़ महाविद्यालय के छात्रों के हित में एक सराहनीय पहल करते हुए संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप समाजसेवी संस्था के संरक्षक एवं छात्र हितैषी युवा नेता, विधायक पुत्र यश पाठक के मार्गदर्शन में आज शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ के विद्यार्थियों को छाते वितरित किए गए।छात्रों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम उनकी पढ़ाई के दौरान बरसात एवं धूप से बचाव के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। कॉलेज प्रबंधन एवं छात्र समुदाय ने संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप और विशेष रूप से युवा सम्राट यश पाठक का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बलराम गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सोनी, अजय गौतम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष हरि ओम बर्मन, विधायक कार्यालय से संता विश्वकर्मा, दीपक कछवाहा, दिनेश बरगाही, अजय बर्मन,पत्रकार शब्बीर खान, दुर्गा प्रसाद बर्मन (अध्यक्ष मानवाधिकार तहसील विगढ़) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।छाते प्राप्त करने के पश्चात विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता और कृतज्ञता स्पष्ट झलक रही थी। सभी छात्रों ने क्षेत्रीय लाडले विधायक माननीय संजय सत्येंद्र पाठक एवं उनके सुपुत्र, युवा नेता यश पाठक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें छात्र हितैषी बताकर सराहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)