कटनी। बारडोली के ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह को पुराने स्वरूप में वापस लाने और शहर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप नवरात्रि पर्व मनाने को लेकर कटनी दशहरा महोत्सव समिति द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी को लेकर आज रविवार को जालपा मढ़िया में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समितियों के साथ ही गोलबाजार रामलीला कमेटी और घंटाघर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि नवरात्रि और दशहरा पर्व को संस्कृति , परम्परा एवं धार्मिक आस्था के अनुरूप हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी दुर्गा उत्सव समितियां आपसी सहयोग से पर्वों को उत्साह के साथ मनाएंगी। बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि दशहरा पर्व को परम्परानुसार मनाया जाएगा। पर्व के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसको लेकर दो दिन पहले आयोजित बैठक में दशहरा महोत्सव समिति ने अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत करा दिया है। बैठक में शहर की दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों सहित गोल बाजार रामलीला कमेटी एवं घंटाघर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी शामिल रहे। कटनी दशहरा महोत्सव समिति के द्वारा सुझाव गए बिंदुओं पर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी इन व्यवस्थाओं को करने का आश्वासन दिया गया है। सभी समिति पदाधिकारियो ने इस बात का भरोसा दिलाया कि वे प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए धार्मिक परम्पराओं के अनुसार नवरात्रि पर्व पर माता की स्थापना करेंगे और चल समारोह में दुर्गा प्रतिमाओं को शामिल करते हुए श्रद्धा भक्ति के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे। बैठक में घंटाघर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, गोल बाजार रामलीला कमेटी से रवि खरे, रौनक खंडेलवाल, प्रदीप महाराज, अमर ताम्रकार, ललित सोनी, मंटू संदीप गुप्ता, विकास कनौजिया, हितेंद्र स्वर्णकार, आशीष ताम्रकार, महेश निषाद, आशीष कछवाहा, अमित गुप्ता, अभिनव चौरसिया, गोपी कंदेले, दीपक केसरवानी, अनिल ताम्रकार, कपिल रजक, सुशील बरसैयां, लकी सेन, आकाश ताम्रकार, हरिओम शिवहरे, संदीप साहू, कान्हा सोनी, शिवम साहू, कन्हैया रैकवार, निशांत, गोपी साहू, मुकेश साहू, दीपक गुमास्ता, राहुल जैन, अंशुल जैन, प्रिंस तिवारी, राज तिवारी, नीरज दुबे, विशाल रजक, आजाद शैलेंद्र कुशवाहा इत्यादि सहित अनेक दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के उपरांत सभी ने भोज प्रसाद ग्रहण किया ।
बारडोली के ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह को पुराने स्वरूप में वापस लाने और शहर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप नवरात्रि पर्व मनाने को लेकर कटनी दशहरा महोत्सव समिति द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं

