कटनी।प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान से प्रदेश के साथ जिले में भी राजनीतिक विवाद गहरा गया है।जिला कांग्रेस ने भाजपा नेता की टिप्पणी को’अपमानजनक करार देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कटनी के संयुक्त तत्वावधान में कोतवाली थाना तिराहे में कांग्रेस जनो ने एक जुट होकर मोहन सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका औऱ विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर अपनी अमर्यादित टिप्पणी से पूरे देश की संस्कृति को कलंकित किया है। उनका यह बयान भाजपा की गंदी मानसिकता का प्रमाण है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कैलाश विजयवर्गीय ने पवित्र भाई-बहन के रिश्ते का अपमान करने के लिए नवरात्रि – जो कि देवी मां की पूजा के लिए समर्पित त्योहार है – को चुना। उनकी भाषा तो सभी जानते हैं। उन्होंने महिलाओं का बार-बार अपमान किया है – कभी उनके कपड़ों को लेकर, कभी उनकी शिक्षा को लेकर, तो कभी उनकी बोली को लेकर। भाजपा और उनके नेताओ की बहनों और बेटियों के प्रति उनकी यही मानसिकता है।
इस दौरान मौजूद कांग्रेस जनो ने कहा कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता इस पवित्र रिश्ते पर कीचड़ उछाल रहे हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पर हमला नहीं है, बल्कि देश के हर भाई-बहन के सम्मान को चुनौती देने का एक शर्मनाक प्रयास है।कांग्रेस कभी बर्दाश्त नही करेंगी।इस मौके पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति निर्मित हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों पर वाटर कैन चलाकर तितर बितर कर दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा,प्रेम बत्रा,पार्षद मोसूफ अहमद बिट्टू,राजा जगवानी,पूर्व पार्षद अफताब खान, मंगल चौधरी, नारायण निषाद, श्याम पहूजा,अशोक बहलानी,श्याम यादव, अंजय गौंटिया,सुशील जायसवाल, दिग्विज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*भाजपा ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया: सौरभ सिंह कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री का फूंका पुतला, पुलिस ने कांग्रेसियों को तितर-बितर करने वाटर कैन चलाया*

