*तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 12 अक्टूबर से 13 एवं 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा कलेक्‍टर ने 5 वर्ष तक के बच्‍चों के अभिभावकों से की पोलियो की दवा पिलवाने की अपील*

कटनी जिले में 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर  आशीष तिवारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ मे ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलवायें।कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। पल्स पोलियों के अतिरिक्त चरण के अंतर्गत रविवार 12 अक्टूबर को जिले मे स्थापित सभी पोलियों बूथों पर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाए। अगर कोई बच्चा इस तिथि को दवा पीने से वंचित रहता है तो 13 एवं 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर दवा पिलाने की व्यवस्था करें । कलेक्टर श्री तिवारी ने सोमवार को आयोजित बैठक में निर्देशित किया है कि अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा दवा पिलाने से वंचित नहीं रहे इस दिशा मे सभी प्रकार की व्यवस्थांए सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।बैठक में नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या सिंह, सभी एसडीएम, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।जिले के 1 लाख 73 हजार बच्‍चों को पिलाई जायेगी दवा*

उल्लेखनीय है कि जिले में पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण के तहत 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक कुल 1670 बूथों में अभियान का आयोजन किया जायेगा। बूथ बी टाईप के 1386 , सी टाइप के 182 तथा 27 मोबाइल टीमों के 75 ट्रांजिट बूथों में जीरो से 5 वर्ष तक के 1 लाख 73 हजार 418 बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीनेशन की खुराक पिलाई जायेगी। इस कार्य हेतु 3 हजार 354 कर्मचारी तथा 162 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान के दौरान 43 फोर व्हीलर वाहन एवं 242 टू व्हीलर वाहन संलग्न होंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)