*नगर निगम प्रांगण के नव निर्मित मंदिर में विधि-विधान से माता दुर्गा की प्रतिमा हुई स्थापित महापौर श्रीमती सूरी ने निगम पार्षदों एवं कर्मचारियों के साथ माता की आरती कर लिया आशीर्वाद*

कटनी – नगर निगम प्रांगण के नव निर्मित मंदिर में नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर माता दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना धार्मिक वातावरण के बीच विधि-विधान से पूजन अर्चन उपरांत मां दुर्गा की जयकारों के साथ संपन्न हुई। माता की प्रतिमा के स्थापना उपरांत महापौर श्रीमती सूरी ने मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं पार्षद साथियों के साथ माता की आरती कर माता का आर्शीवाद लिया तथा नगरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, गोविंद चावला, पार्षद उमेन्द्र अहिरवार, शशिकांत तिवारी, श्रीमति सीमा श्रीवास्तव, वंदना राजकिशोर यादव, शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद राजू माखीजा, कमलेश चैधरी,उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी, पारसनाथ प्रजापति, महेंद्र उपाध्याय, आदित्य मिश्रा, आलोक तिवारी, कामता प्रसाद, गिरिराज पाठक सहित निगम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)