श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव-2025 के अन्तर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पनन ।

कटनी।श्री श्री 1008 श्री अग्रसेन महाराज की जयन्ती महोत्सव के अन्तर्गत विगत दिवस आयोजित शादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर अथवा जिनकी शादी की 50वाँ वर्ष चल रहा है. उनका सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शरद अग्रवाल, जबलपुर म.प्र.भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, अध्यक्षता  पवन मित्तल, अध्यक्ष, अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल म.प्र.महासभा जिला इकाई के अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि  सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल (के.पी.संस) पूर्व अध्यक्ष, मुरली मनोहर अग्रवाल सचिव अग्रवाल समाज रहे ।
मुख्य अतिथि शरद अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में अग्रवाल समाज, वैश्य समाज की अग्रणी संस्था है और हर क्षेत्र में दान दिया है जैसे मंदिर, धर्मशाला, कुओं, बावली स्कूल बनवायें है। व्यापार में तो समाज ने अपना वर्चस्व बनाया ही है पर अब समाज के बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टड एकाउन्टेंट एवं अन्य क्षेत्रों में रहकर समाज का नाम उंचाईयों में पहुंचा रहे हैं। अग्रवाल समाज के सचिव श्री मुरली मनोहर अग्रवाल ने समाज का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । कार्यकम अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बताया कि मुख्य अतिथि जबलपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं राजनेता है एवं अग्रवाल समाज कटनी को अच्छा सहयोग प्रदान किया है।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन जी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित कर आरती की गई एवं महिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा आरती गाई गई । तत्श्चात् सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें 09 लोगों का सम्मान जयमाला, सम्मान पत्र, अंग वस्त्रों से किया गया। सम्मान पाने वालों में कमशः दुर्गा प्रसाद-श्रीमती मालती अग्रवाल, जवाहर लाल-श्रीमती उषा अग्रवाल, स्वामी प्रसाद-श्रीमती शिवकुमारी अग्रवाल, चमन लाल-श्रीमती माधुरी अग्रवाल,  जयकुमार श्रीमती कमला अग्रवाल,
कृष्ण कुमार (किशन) श्रीमती कुसुम अग्रवाल, श्री खूबचंद श्रीमती राधा रानी अग्रवाल,  शिवकुमार – श्रीमती कुसुमलता अग्रवाल रहे एवं लखनलाल श्रीमती सुशीला अग्रवाल (स्लीमनाबाद) थीं।
कौतुक वेशभूषा कार्यक्रम का प्रदर्शन समाज के छोटे छोटे बच्चों द्वारा किया गया । तत्पश्चात् बहुत ही आर्कषक देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य नाटिका कार्यक्रम “आपरेशन सिंदूर” समाज की महिलाओं बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें अग्रवाल महिला की महिला सदस्यों द्वारा तैयार यह प्रोग्राम की जितनी सराहना की जाये कम है। स्टेप बाई स्टेप पहलगाम हमला, फिर आतंकियों का हमला करना, पाकिस्तान पर हमला कर सीज फायर, काश्मीर में खुशहाली का वातावरण निर्मित किया। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं, छात्र छात्राओं, युवकों का समावेश रहा। लगभग 42 लोगों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा
कार्यक्रम के दौरान वाहन रैली, शोभायात्रा के इनाम का वितरण किया गया।
प्रीतिभोज से कार्यकम सम्पन्न हुआ। प्रीतिभोज श्री पवन मित्तल परिवार द्वारा आयोजित था।
कार्यक्रम का सफल संचालन कमलराज अग्रवाल, श्रीमती दीप्ति अग्रवाल ने किया।
आभार व्यक्त श्रीमती अनीता अग्रवाल, रोहित अग्रवाल ने किया ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)