*गांजा तस्कर ढीमरखेडा पुलिस की गिरफ्त में*

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में लगे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी महोदय स्लीमनाबाद  आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ गांजा के व्यापार में लगे दो व्यक्तियों के कब्जे से 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा एंव एक मोटर सायकिल को जप्त किया गया है।
*घटना का सक्षिप्त विवरण* दिनांक 11.10.25 को ग्राम कटरा बेलकुंड नदी घाट के ऊपर रोड के पास दो व्यक्तियों को संदेह होने से पकड कर नाम पता पूछा गया जो अपना नाम (1) ध्रुप सिंह पिता देव सिंह गोंड उम्र 35 साल (2) मुकेश पिता वीरेन्द्र सिंह गोंड उम्र 30 साल दोनो निवासी ग्राम कटरा के रहने वाला बताये पूछताछ में संतोषजनक उत्तर नही दे सके उनके अधिपत्य में रखी प्लास्टिक की पौलोथीन की तलाशी ली गई उसमें कुल 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ एवं घटना में प्रयुक्त बजाज कंपनी की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमएस 8133 को जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क 419/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका* उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि जयंचद उईके, आर. पंकज सिंह, आर. अजय सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर. रंजीत सिह, आर डुमनदास का विशेष योगदान रहा

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)