*समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में कटनी जिले को मोतियाबिन्द मुक्त बनाए रखने हेतु अनोखी पहल समरिटन हास्पिटल और सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर जुहला ग्राम पंचायत में नेत्र शिविर आयोजित शिविर मे 200 लोगो की जांच-पड़ताल हुआ*

कटनी जिले को मोतियाबिन्द मुक्त बनाना है इसी संदर्भ में महिलाओ को विशेष रूप से ध्यान मे रखते हुए निःशुल्क नेत्र शिविर में लगभग 200 लोगो की जांच हुई. विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति एंव सतना समरिटन हास्पिटल दोंनो के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत जुहला में लगाया गया …कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कटनी जिले को मोतियाबिन्द मुक्त बनाना है इस आयोजित नेत्र शिविर में सतना समरिटन हास्पिटल डॉ जितेन्द्र शुक्ला द्वारा शिविर में लगभग 200 लोगो के नेत्रों की जांच-पड़ताल कर उन्हे स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देकर निःशुल्क आई डाॅप ,टूॅब के साथ चश्मा वितरित किए गए ..उक्त अवसर पर नेत्र जांच-पड़ताल पर बारह से पन्द्रह लोग मोतियाबिन्द पाये गये जिन्हें निःशुल्क सतना समरिटन हास्पिटल वाहन द्वारा लेकर गये जहां पर उनका निशुल्क आपरेशन कर उनके रहने खाने का भी निःशुल्क इंतजाम किया जायेगा और उसी वाहन से उन्हे ग्राम पंचायत जुहला लाया जाएगा इस अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों और बच्चो को अपने जीवन को सुखमय बनाए रखने और आसपास गंदगी को ना फैलाये रखने के लिए प्रेरित किया और कुछ भी खाने पीने से पहले अपने हाथो को साबुन से अच्छी तरह से धोकर खान-पान का ध्यान केंद्रित किया इस दौरान विशेष सराहनीय सहयोग सतना समरिटन हास्पिटल सहायक वीरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत संरपच मोहित पाठक,सचिव मोनिका पांडेय,रोजगार सहायक आशीष,आशा कार्यकर्ता श्रीमति रीता दुबे,महिला सुरक्षा लीडर श्रीमति रामरति कोल,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति रीता बर्मन सहित सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सैनी ग्रामीण क्षेत्रवासियों की उपस्थित मे निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ..।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)