कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सुन रहे लोगों की समस्याएं। अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश। कलेक्टर श्री तिवारी अब तक 48 आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुन कर निराकरण के निर्देश दे चुके हैं।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल और एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी,डिप्टी कलेक्टर द्वय विंकी सिंहमारे उइके , प्रदीप कुमार मिश्रा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद हैं।
*कलेक्टर आशीष तिवारी जनसुनवाई में सुन रहे समस्याएं अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश*

