बना कर युवक ने की ट्रेन से काटकर की आत्महत्या माधव नगर के किराना व्यावसायी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

बना कर युवक ने की ट्रेन से काटकर की आत्महत्या माधव नगर के किराना व्यावसायी पर लगाया प्रताड़ना का आरो

कटनी-माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तखला निवासी एक युवक ने आज सुबह कटनी जबलपुर रेलखंड के निवार रेलवे स्टेशन के पास तखला फाटक में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाकर माधवनगर निवासी एक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवक ने इसका वीडियो भी बनाया है। जानकारी के मुताबिक माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तखला निवासी अजय सिंह बघेल की ट्रेन से कटी हुई लाश आज सुबह तखला रेल फाटक में मिली। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। परिजनों के मुताबिक अजय ने माधवनगर निवासी मनोज मोटवानी पर रुपये के लेनदेन को लेकर प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अनिल सिंह सेंगर ने युवक की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। वीडियो में युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे माधव नगर निवासी मनोज मोटवानी के द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है, जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वीडियो में युवक ने रुपए के लेनदेन की कुछ बात भी कही है, जिसमें उसने यह भी कहा है कि उसके द्वारा मनोज मोटवानी को सारा पैसा लौटा दिया गया है, उसके बावजूद मनोज मोटवानी उसे प्रताड़ित कर रहा है। प्रताड़ना से तंग आकर अंततः उसने आत्मघाती कदम उठाने जैसी बात वीडियो में कही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)