जलप्लावन से नागरिकों को राहत प्रदान करने बड़े, छोटे, नालों की सफाई कार्य युद्ध स्तर पर जारी बड़े नालों की सफाई के लिए मशीनरी संशाधनों को भी लगाया गया

कटनी वर्षा ऋतु में जप्लावन से नागरिकों को राहत प्रदान करने की दिशा में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देशानुसार नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई के लिए तैयार कार्य योजना के अनुरूप नियमित रूप से मानव संशाधनों के साथ-साथ मशीनरी संशाधनों को भी लगाकर युद्ध स्तर पर सफाई कराई जा रही है। बड़े नालों में मशीनरी संशाधनों को उतारकर वहॉं की सफाई भी तेजी से कराई जा रही है ताकि वर्षा जल की निकासी सुगमतापूर्वक हो सके।
स्वास्थ अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि नगर निगम शहर के बड़े नालों की सफाई कार्य वर्षा पूर्व चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्षा प्रारंभ होने के पूर्व बड़े नालों की सफाई कार्य को गंभीरता से किए जाने हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा पूर्व में ही बैठक लेकर प्लानिंग तैयार करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये थे, जिसके बाद नगर निगम और प्राइवेट मशीनों के माध्यम से सफाई कार्य करवाया जा रहा है। शहर के बड़े नाले वार्ड क्रमांक 15 स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास के बड़े नाले, वार्ड क्रमांक 43 बिलहरी मोड के आगे की नाली, वार्ड क्रमांक 33 स्थित रेल्वे लाईन के किनारे का नाला, दद्दा धाम के सामने, आचार्य विनोवा भावे वार्ड के बड़े नाले, डाकघर के सामने वाला नाला, वार्ड क्रमांक 21 की विभिन्न नालियों, वार्ड क्रमांक 11 सुखसागर गली, औद्योगिक क्षेत्र स्थित अजय फूड प्रोडेक्ट के पास का बड़ा नाला, बारडोली कॉलेज के सामने स्थित नाला सहित वार्ड क्रमांक 40 स्थित बरगवां मुख्य मार्ग के बडे नाले की सफाई जे.सीबी मशीन से कराई जाकर निकलने वाले कचरे का उठाव कार्य किया गया। जिससें आम जानता को जल प्लावन जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)