महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड मेरी जन्म और कर्मभूमि लेकिन मुझे सभी 45 वार्डों की चिंता  महापौर राह से भटक गए हैं मेरे अनुज,उनके आरोप निराधार

महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड मेरी जन्म और कर्मभूमि लेकिन मुझे सभी 45 वार्डों की चिंता  महापौर राह से भटक गए हैं मेरे अनुज,उनके आरोप निराधा

कटनी। मेयर इन काउंसिल से पार्षद अवकाश के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा है कि अवकाश उनके अनुज जैसे है, लेकिन इस समय वे राह से भटके हुए हैं। उन्हें गलत सलाह दी जा रही है, जिसके चलते उन्होंने एमआईसी के अनुशासन का पालन नहीं किया। महापौर ने स्पष्ट किया कि महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड उनकी कर्मभूमि के साथ जन्मभूमि भी है। यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, लिहाजा बाकी वार्डों के साथ इस वार्ड की जिम्मेदारी वे कैसे छोड़ सकती हैं। महापौर ने कहा कि उस वार्ड में बहुत सारे काम पहले ही हो चुके हैं। नए कार्यों में भी कुछ दिन पहले ही टेंडर जारी करने के आदेश किए गए है, जिनमें डॉ वैश्य के पास डामरीकरण प्रस्तावित है,सूरी गली में सीसी रोड और ब्रम्हकुमारी आश्रम के पास CC रोड के कार्य शामिल हैं। महापौर ने कहा कि मुझे कटनी नगर की संपूर्ण जनता ने प्यार स्नेह आशीर्वाद दिया है जिसकी में सदैव ऋणी रहूंगी कभी भी में अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं रही सभी 45 वार्डों में विकास कार्यों की पक्षधर हूं और हर पार्षद के कामों की अनुशंसा करते हुए निरीक्षण कर प्राथमिकता देती हैं,यही मेरा कर्म और यही मेरा धर्म है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)