*भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा जनों ने किया नमन*

कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी द्वारा आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में भाजपाजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबासाहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद दोपहर 3 बजे न्यू कटनी मंडल के एसकेपी कॉलोनी स्थित डॉ. अंबेडकर उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उनके जीवन एवं आदर्शों का स्मरण किया। सभी उपस्थित जनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा भी ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि “शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का मूल मंत्र मानने वाले संविधान-शिल्पी बाबासाहेब ने श्रमिकों, किसानों और कमजोर वर्गों को अधिकार देकर सामाजिक न्याय का सर्वोच्च आदर्श प्रस्तुत किया। समता और बंधुता पर आधारित सशक्त भारत की नींव रखने वाले अंबेडकर जी का व्यक्तित्व सागर के समान विशाल और कार्य हिमालय जितने महान हैं।”

कार्यक्रम का संचालन न्यू कटनी मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री टण्डन के साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, जिला मंत्री आशीष गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष रजत जैन, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, आबिद खान, मनोज गोस्वामी, दिनेश भदौरिया, चंद्रनारायन मिश्रा, अविनाश दुबे, राघवेंद्र खरे, अभिषेक विश्वकर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)