कटनी।उमरियापान। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उमरियापान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ग्राम पकरिया यात्री प्रतीक्षालय के सामने बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की गई।
पुछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कार्तिक उर्फ दीपक मल्लाह (22 वर्ष), निवासी खितौला, जिला जबलपुर तथा दयाराम डोहर (24 वर्ष), निवासी बैरहना, जिला सतना बताया। मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगे थैले की तलाशी लेने पर 2 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गांजा, मोटरसाइकिल व दो मोबाइल सहित कुल 2 लाख 42 हजार रुपए का माल जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रआर आशीष झारिया, प्रआर अजय सिंह, आरक्षक योगेश पटेल, मनोज कुम्हरे, रोहित झारिया एवं सतेन्द्र चौरसिया की विशेष भूमिका रही।
*उमरियापान पुलिस की कार्रवाई : दो युवक 2 किलो 280 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार*

