*एटीएम लूटकांड का आरोपी मेरठ से गिरफ्तार, माधव नगर पुलिस को बड़ी सफलता*

कटनी। माधव नगर पुलिस को एटीएम लूटकांड मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने घटनाक्रम में शामिल  प्रमुख संदिग्ध को मेरठ से दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं, जिनसे लूटकांड की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।गौरतलब है कि एटीएम लूट की इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस गैंग के बाकी सदस्य भी पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में सामने आए राजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)