*पार्षद साथी श्री ईश्वर बहरानी जी का निधन जनसेवा की एक उज्ज्वल ज्योति के बुझ जाने जैसा, अत्यंत शोकाकुल-मनीष पाठक*

*कटनी 12 दिसंबर*-निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने पार्षद साथी श्री ईश्वर बहरानी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है श्री पाठक ने कहा कि उनका असमय ऐसे जाना निगम परिवार के लिए एक अपूर्ण छती है श्री ईश्वर बहरानी जी आचार्य कृपलानी वार्ड, माधवनगर से पार्षद, हरे माधव दरबार के सेवादार एवं झूलेलाल सेवा मंडल, माधवनगर के सक्रिय समिति सदस्य भी थे ।

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि श्री ईश्वर बहरानी जी का जाना हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है। वे सदैव लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहने वाले, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और बहरानी परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्री पाठक ने अत्यंत दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री बहरानी जी न केवल एक निष्ठावान जनसेवक थे, बल्कि सरलता, विनम्रता और सौम्य व्यवहार के प्रतीक भी थे। उनका स्वभाव अत्यंत मिलनसार था और जनता की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी मानकर समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा, धार्मिक भावना और सकारात्मक ऊर्जा ने उन्हें सभी का प्रिय बना दिया था।

परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और बहरानी परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल व धैर्य प्रदान करें।

ॐ शांति शांति शांति

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)