संघ ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम का 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कटनी।मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन के तृतीय चरण में ज्ञापन कार्यक्रम दिनांक 12 दिसंबर को आयोजित किया गया संघ जिला शाखा कटनी के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं श्रीमान मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम का 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु माननीय महापौर कटनी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांग भृत्य का पद नाम परिवर्तन कर कार्यालय सहायक करना ग्रेड पे 1300/ के स्थान पर 1800/ किया जाए और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सहायक ग्रेड -3 के पद पर पदोन्नति प्रदान करने आकस्मिक निधि कर्मचारी को नियमित स्थापना में कर 300 दिवस के अर्जित अवकाश का नगदीकरण करने स्थाई कर्मी को सातवें वेतनमान का लाभ देने एवं नियमित करने कर्मचारी स्वास्थ बीमा योजना शीघ्र लागू करने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को नियमित करने अंशकालीन कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी की श्रेणी में किया जाए रसोईया बहनों को कम से कम दस हजार रुपए मानदेय दिया जाए पुरानी पेंशन लागू करने विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को आउटसोर्स आयोग का गठन कर वरिष्ठता अनुसार नियमित किया जाए ग्राम कोटवार को नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए एवं अन्य मांगों के निराकरण हेतु संघ के ज्ञापन में पदाधिकारी अजय गौतम मनोज श्रीवास राकेश जसूजा धर्मेंद्र राज नीलेश पौराणिक मनोज दहिया हरीश बेन अजीमुद्दीन शाह महेश अहीरवाल बाबूलाल अहिरवार शत्रुघन ज्ञानेंद्र कमलेश सदानंद रामनरेश यादव रामावतार तेजभान हमीद खान आशीष पटेल शकुन उसरेठे रत्ना ठाकुर सतीश पटेल अमृत लाल नकुल यादव प्रभु द्विवेदी राजेश विश्वकर्मा एवं सदस्य गण बालकदास उमेश पुरी उमेश जितेंद्र सुजीत सोहन दहिया ज्योति दुर्गा ललिता खुशबू उषा रुचि रीना शोभा रजनी सपना साधना मुन्नी मायाबाई रीनू राजकुमारी रागिनी बबीता रामसखी सुनीता आरती गिरिजा सपना सुरजीत सिंह मथुरा सरमन महेंद्र साहू अर्पण अवतार विक्रम चंद्रभान मेहरा राहुल रजक सत्येंद्र कपिल विजय सिंह अनोद अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)