भीषण सड़क हादसा: झरेला मोड़ के पास ऑटो और लोडर में आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर

कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला-स्लीमनाबाद मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। झरेला मोड़ के समीप एक ऑटो और लोडर वाहन के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, विलायत कला से स्लीमनाबाद की ओर जा रहे ऑटो और सामने से आ रहे लोडर वाहन की झरेला मोड़ के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, दोनों वाहनों की गति तेज थी, जिसके कारण मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बड़वारा पुलिस को दी।
​घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत अभिषेक बर्मन पिता गिरधारी मंगल नगर थाना रंगनाथ निवासी को मृत घोषित कर दिया।
​तीनो घायलों की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
​इस सड़क हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों की पहचान पप्पू कुशवाहा 35 वर्ष, पिता जवाहर कुशवाहा ग्राम भुड़सा थाना बड़वारा निवासी
​छोटू कोल, पिता विदेशी कोल ग्राम भुड़सा थाना बड़वारा निवासी और
​रजनीश तिवारी, पिता गोविंद प्रसाद मंगल नगर, थाना रंगनाथ निवासी निवासी के रूप में हुई है
​बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
​पुलिस की कार्रवाई
​पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)