शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन

कटनी।शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में 22 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य आकर्षण पोस्टर प्रदर्शनी तथा वैदिक गणित पर व्याख्यान रहा, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की।
राष्ट्रीय गणित दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय गणितीय विरासत का सम्मान करना तथा छात्राओं में वैदिक गणित के प्रति जागरूकता पैदा करना था। वैदिक गणित की सरलता, तीव्रता और अनोखी विशेषताओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. विमला मिंज ने कार्यक्रम का समग्र मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का संचालन श्रीमती प्रियंका सोनी तथा श्रीमती सृष्टि श्रीवास्तव ने कुशलतापूर्वक संपन्न किया। मुख्य वक्ता गणित विशेषज्ञ डॉ. अर्पित द्विवेदी रहे, जिन्होंने प्रेजेंटेशन के जरिए वैदिक गणित की गहराई को समझाया। उन्होंने प्राचीन भारतीय गणितज्ञों जैसे आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, माधव, श्रीनिवास रामानुजन तथा हरीशचंद्र के योगदान एवं उनके शोध कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. रोशनी पांडेय, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, डॉ. अशोक शर्मा, भीम बर्मन, श्री प्रेमलाल कावरे, डॉ. मदन शाह मारवी, डॉ. पी.सी. कोरी, श्री अंजनेय तिवारी, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. मैत्रैयी शुक्ला, श्रीमती देववती चक्रवर्ती तथा पूजा सिंह राजपूत सहित कई शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह आयोजन न केवल छात्राओं को प्राचीन भारतीय ज्ञान से जोड़ने में सफल रहा, बल्कि गणित के प्रति उनकी रुचि को भी बढ़ावा देने वाला सिद्ध हुआ। ऐसे कार्यक्रम भारतीय शिक्षा प्रणाली में परंपरा और आधुनिकता के समन्वय को दर्शाते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)