कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सहित जिले के चारों विधानसभाओं के मंडलों में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती मनाई गई और 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अटल जी के जीवन को याद किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं अटल स्मृति दिवस के प्रभारी उपाध्यक्ष रवि खरे ने अटल बिहारी वाजपेयी को सहिष्णुता, संस्कार और लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अटलजी ने राजनीति को गरिमा प्रदान की और लोकतंत्र को मजबूत किया। इसके साथ ही अन्य वक्ताओं ने उन्हें केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक युग बताया। इस अवसर पर लोगों ने अटल जी के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया।
मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला एवं सचिन तिवारी ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रप्रेम, लोकतांत्रिक मूल्यों और सेवा भाव का अमूल्य मार्गदर्शन है। उनके आदर्श और सुशासन की भावना आज भी सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है।
कार्यालय मंत्री श्री अम्बरीष वर्मा ने बताया कि अटल स्मृति दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में अटल बिहारी बाजपेई जी के यशस्वी जीवन, राष्ट्रसेवा, विचारों और सुशासन की प्रेरक विरासत पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाई जारही है जिसे चार दिनों तक कार्यकर्ता एवं जनता अवलोकन कर सकती है।
*अटल बिहारी वाजपेई की 101 वीं जयंती मनाई गई , कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया*

