*कटनी शहर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल*

कटनी शहर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जो 2017 में नाबालिग के साथ हुए उन्नाव रेप कांड का मुख्य आरोपी था को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा पास्को एक्ट में मिली जमानत के विरोध में महिला कांग्रेस नेत्रियों द्वारा राज्यपाल के नाम जिला मुख्यालय कटनी में डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा जी को ज्ञापन सोपा गया, ज्ञापन में कहा गया की कुलदीप सेंगर जो की उन्नाव रेप केस में मुख्य आरोपी है और जिसने 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया था साथ ही उसके इस अन्याय का विरोध करने वाले पीड़िता के परिजनों की हत्या भी की थी, इसके कारण पूरे भारत में आम जनता और सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं ने विरोध दर्ज कराया था और माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कुलदीप सिंह सेगर को कोर्ट में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जो भारत में न्याय व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णता उचित था, किंतु अब माननीय दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा आरोपी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पास्को एक्ट में नाबालिक के साथ बलात्कार के लिए मिली सजा में यह कहकर जमानत दी जा रही है की पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के लिए कुलदीप सिंह सेंगर को जेल में नहीं रखा जा सकता जो कहीं से भी न्यायोचित फैसला नहीं है, और यह फैसला न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है आज हर आम नागरिक और भारत की हर एक महिला न्याय के लिए न्यायपालिका की तरफ देखती है किंतु यदि इस तरीके से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के अपराधियों को जमानत पर खुला छोड़ दिया जाएगा तो अपराधियों को कानून और सजा का डर भी नहीं रहेगा और इस तरीके के अपराधी सरेआम सड़कों पर देश की बेटियों और महिलाओं के साथ शोषण और अत्याचार जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे, भाजपा सरकार के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत देकर न्यायपालिका महिलाओं की सुरक्षा और अदालत के न्याय पर महिलाओं का विश्वास कमजोर कर रही है और अदालत की इस फैसले से महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का मनोबल और बढ़ेगा। महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल महोदय से यह निवेदन किया है की बलात्कार और हत्या के आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर कीदिल्ली हाई कोर्ट से मिलने वाली जमानत को रद्द किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष माधुरी जैन शहर कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ,ब्लॉक अध्यक्ष, जीतू गुप्ता, जिला महिला उपाध्यक्ष आदिता वर्मा, मंजू निषाद,कल्पना पाठक, कांति चौबे, शशि प्रभा यादव, माया चौधरी, रूपा पाठक, दुर्गावती कोल, भावना मिश्रा, रतन यादव, गीता निषाद, नजमा बी, सुमन लता, अंगूरी निषाद, अजय कोल गोटिया, संजय गुप्ता, नारायण निषाद, मंगल सिंह,हर्ष सेन,ब्रजेश मौर्य,अमर,हर्षित,आदिल मंसूरी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे…

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)